पाकिस्तानी गोलाबारी से सीमा के निवासी पलायन को मजबूर

जम्मू, 30 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के जम्मू जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित बीएसएफ की एक चौकी पर पाकिस्तानी रेंजरों ने मोर्टार से दो गोले दागे। परिणामस्वरूप सीमांत गांवों के कई परिवारों ने सुरक्षित स्थानों के लिए पलायन शुरू कर दिया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “पाकिस्तानी रेंजर्स ने शनिवार रात अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की एक चौकी की ओर मोर्टार के दो गोले दागे। हमारे सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई नहीं की।”

पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा नागरिक आबादी वाले क्षेत्रों का बार-बार निशाना बनाए जाने के कारण जम्मू, साम्बा और कठुआ जिलों में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे गांवों में रह रहे कई परिवारों ने शनिवार अपराह्न् से पलायन शुरू कर दिया है।

जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर इस महीने के दौरान पाकिस्तानी गोलाबारी में नौ नागरिकों की मौत हो गई और लगभग 30 नागरिक घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493