‘बाहुबली’ बुसान फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी

चेन्नई, 30 अगस्त (आईएएनएस)। निर्देशक एस. एस. राजमौली की सफल फिल्म ‘बाहुबली’ आगामी 20वें बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (बीआईएफएफ) में प्रदर्शित होगी।

बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (बीआईएफएफ) एक अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक चलेगा।

राजमौली ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘बाहुबली’ चार अक्टूबर, सात अक्टूबर और नौ अक्टूबर को बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी।”

फिल्म का अंतर्राष्ट्रीय संस्करण भारतीय नाट्य संस्करण से 23 मिनट छोटा होगा और यह फिल्म ‘इंक्रेडिबल हल्क’ से चर्चित विंसेंट टाबैलों द्वारा संपादित है।

फिल्म प्राचीन राज्य के दो भाइयों की प्रतिद्वंद्विता पर आधारित है। फिल्म मोहत्सव में सलमान खान की ‘बजंरगी भाईजान’ भी प्रदर्शित होगी।

‘बाहुबली’ में राणा डग्गुबाती, प्रभास, तमन्ना भाटिया और अनुष्का शेट्टी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493