नागार्जुन के बेटे को सलमान की शुभकामनाएं

मुंबई, 30 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन के बेटे अखिल को शुभकामनाएं दी हैं। सलमान खान ने नागार्जुन के जन्मदिन पर रूपहले पर्दे पर पर्दापण कर रहे अखिल की फिल्म का टीजर जारी किया।

सलमान (49) ने ट्विटर पर नागार्जुन को बधाई दी, जो 56 साल के हो गए हैं। उन्होंने दिलीप कुमार की भतीजी सायशा को भी बधाई दी।

सलमान ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, “जन्मदिन की हार्दिक बधाई नागार्जुन, और अखिल व सायशा को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”

नागार्जुन ने सलमान की बधाई पर धन्यवाद दिया।

अखिल ने भी ‘बजरंगी भाईजान’ को अपनी प्रतिक्रिया में लिखा, “भाई को बहुत-बहुत धन्यवाद। दुनिया में यह मेरे लिए बहुत ज्यादा है। इसके लिए कोई शब्द नहीं है।”

वी.वी. विनायक द्वारा निर्देशित और अभिनेता नितिन द्वारा निर्मित फिल्म ‘अखिल’ का संगीत अनूप रुबेंस और एस. एस. थमन तैयार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493