लांस एंजेलिस, 30 अगस्त (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार कर्टनी कर्दशियां ने कथित तौर पर अपने पांच साल के बेटे मेसन के लिए एक चिकित्सक नियुक्त किया है।
पूर्व प्रेमी स्कॉट डिसिक के साथ कर्दशियां की तीन वर्षीय बेटी पेनेलोप, और आठ महीने का बेटा रीगन है। वह अपने सबसे बड़े बेटे को चिकित्सा के लिए ले जा रही हैं।
‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, ओके! पत्रिका ने एक सूत्र के हवाले से कहा, “मेसन अपने पिता के करीब है और वह पूछते रहते हैं कि वह अपने पिता के साथ क्यों नहीं हैं। वह दो वर्षो से इकलौते बच्चे थे और स्कॉट उनके साथ खूब रहे थे, लेकिन कर्टनी को विश्वास है कि यह उसके लिए अच्छा होगा और इसमें उन्हें फायदे भी दिखे।”
सूत्र ने कहा, “चिकित्सक उन्हें चीजों को समझा सकता है और खुद को व्यक्त करने का हुनर सीखने में मदद कर सकता है।”
dharmpath.com dharmpath