दिल्ली में विद्युत उपभोक्ताओं के लिए माफी योजना शुरू

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को राज्य के ऐसे बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बार की आम माफी योजना शुरू की है, जिन्होंने अधिक बिल या बिजली चोरी जैसे मामलों के कारण अब तक बिल का भुगतान नहीं किया है।

केजरीवाल के मुताबिक, इसका लाभ करीब ढाई लाख लोगों को मिलेगा। इनमें से अधिकतर झुग्गियों और अनधिकृत कालोनियों में रहते हैं।

पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर में योजना का शुभारंभ करते हुए केजरीवाल ने कहा, “मेरे खयाल से इससे अच्छी योजना नहीं हो सकती। चाहे कितना भी पुराना विवाद हो झुग्गीवासी इसे निपटाने के लिए 250 रुपये का भुगतान कर सकते हैं।”

योजना के तहत झुग्गीवासी भुगतान नहीं किए गए हर महीने के लिए 250 रुपये का भुगतान करेंगे। इसके अलावा जो उपभोक्ता यह स्वीकार कर लेंगे कि उन्होंने मीटर से छेड़छाड़ की है, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

देरी के साथ भुगतान करने पर लगने वाला शुल्क भी माफ कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि 250 रुपये नगण्य है और सरकार ने दर पहले से आधा कर रखी है।

उन्होंने डिस्कॉम कंपनियों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि ग्राहकों को अधिक बिल न भेजे जाएं।

केजरीवाल ने कहा कि योजना का लाभ अधिकाधिक लोगों को मिलना चाहिए, इसलिए इसका प्रचार किया जाए।

आम आदमी पार्टी की सरकार पहले से तीन डिस्कॉम कंपनियों पर आरोप लगाती रही है कि वे ग्राहकों को बढ़ा-चढ़ाकर बिल भेजती हैं। कंपनियों ने हालांकि आरोप को गलत कहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493