जानकारी के मुताबिक हाथरस के चंदपा के गांव नगला कोका में रविवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। विश्व चंद्र (30) पुत्र कुमर सिंह निवासी धर्मपुर थाना एका फिरोजाबाद रक्षाबंधन पर ससुराल आया था। पत्नी पिंकी को छोड़ने के बाद वह फिरोजाबाद लौटने की कह कर वहां से निकाला था। अब विश्व चंद्र का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद से मामला हत्या व खुदकशी में उलझा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath