शीना हत्या : तीनों आरोपियों की अदालत में पेशी

मुंबई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। हाई-प्रोफाइल शीना बोरा हत्याकांड के तीन मुख्य आरोपियों को यहां सोमवार को बांद्रा मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा है कि इस दौरान मुंबई पुलिस उनकी हिरासत अवधि बढ़ाने की मांग करेगी।

शीना की मां इंद्राणी मुखर्जी, इंद्राणी के पूर्व ड्राइवर श्याम राय और पूर्व पति संजीव खन्ना इस वक्त खार पुलिस की हिरासत में हैं।

सोमवार की सुनवाई अहम होगी, क्योंकि खार पुलिस मजिस्ट्रेट को मामले में अब तक की जांच के बारे में अपडेट देगी और आरोपियों के लिए आगे की रिमांड मांगेगी।

इंद्राणी के पूर्व ड्राइवर श्याम को अवैध हथियार कब्जे में रखने के मामले में गिरफ्तार किया गया था और जिसके बाद पूछताछ के दौरान उसने शीना हत्या मामले का सनसनीखेज खुलासा किया।

उसके बाद इंद्राणी और संजीव को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मुंबई पुलिस आयुक्त राकेश मारिया और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उन तीनों से अलग-अलग और साथ में भी पूछताछ की थी।

मुंबई पुलिस रविवार को संजीव और ड्राइवर को रायगढ़ जिले से लगते अपराध स्थल पर ले गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493