प्यार की नोंकझोंक में फंसे क्रिस

लॉस एंजेलिस, 31 अगस्त (आईएएनएस)। संगीत बैंड कोल्डप्ले के गायक क्रिस मार्टिन अपनी प्रेमिका एनाबेल वालिस के साथ तस्वीर सार्वजनिक होने के बाद वालिस और उनके पूर्व ब्वॉयफ्रेंड जेम्स रूसो के प्यार की नोंकझोंक के बीच फंस गए हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार एक सूत्र ने समाचार पत्र ‘द सन’ को बताया, “एनाबेल और जेम्स लंबे समय से रिश्ते में थे और तस्वीर में एनाबेल को क्रिस के करीब देखकर जाहिर है कि उनको तकलीफ पहुंची होगी।”

एनाबेल और क्रिस की तस्वीर सार्वजनिक होने के बाद जेम्स ने उनसे बदला लेने के लिए एनाबेल की नींद में डूबी तस्वीर ट्वीट की।

सूत्र ने बताया, “एनाबेल की नींद में डूबी तस्वीर पोस्ट कर जेम्स अपनी खीज निकालना चाहते होंगे। बाद में एनाबेल ने उनसे वह तस्वीर ट्विटर से हटाने के लिए कहा और उन्होंने ऐसा ही किया, लेकिन जाहिर है कि इससे एनाबेल का गुस्सा कम नहीं हुआ होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493