्रपाकिस्तान : हवाईअड्डे के संदिग्ध हमलावर गिरफ्तार

इस्लामाबाद, 31 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान में एक हवाईअड्डे पर हुए एक हमले के संबंध में सोमवार को नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बलूचिस्तान प्रांत के जिवानी हवाईअड्डे पर रविवार सुबह हुए एक हमले में दो इंजीनियर मारे गए थे।

‘रेडियो पाकिस्तान’ ने पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा कि संदिग्ध हमलावरों को बलूचिस्तान के ग्वादर जिले में अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है।

जिवानी हवाईअड्डे से कुछ सालों से हवाई सेवाएं बंद हैं। यह प्रांतीय राजधानी क्वेटा से 980 किलोमीटर दूर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493