चेन्नई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए नई नीति बनाएगी।
उन्होंने विधानसभा में यह भी कहा कि एमएसएमई इकाइयों के लिए 100 करोड़ रुपये की लागत से एक बहुमंजिला परिसर बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एमएसएमई क्षेत्र की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए वैश्विक स्तर पर शोध करवाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इसके तहत राज्य के एमएसएमई क्षेत्र की तुलना दूसरे देश में समकक्ष क्षेत्र की इकाइयों से की जाएगी और राज्य की इकाइयों की दशा बेहतर करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath