अमेरिका : गुरुद्वारा कमेटी चुनाव के लिए मतदान

न्यूयॉर्क, 31 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के एक सबसे बड़े गुरुद्वारे के नए नेताओं के चुनाव के लिए सिखों ने रविवार को मतदान किया। गुरुवारे का चुनाव कई सालों से आंतरिक सत्ता संघर्ष और अदालती पचड़े में फंसा हुआ था।

मर्करी न्यूज की रपट के अनुसार, कैलिफोर्निया के सैन जोस गुरुद्वारे के चुनाव के लिए पंजीकृत कुल 6,802 मतदाता मतदान के लिए रविवार को गुरुद्वारे के बाहर कतारबद्ध देखे गए।

चुनाव अदालत के एक आदेश के बाद संभव हो पाया है। कई मुद्दों पर एक दूसरे की मुखालफत कर रहे सिखों के दो गुटों को लोकतांत्रिक तरीके से मसला हल करने के लिए कहा गया।

मतदाता सुमन तरसेन सिंह ने कहा, “लोग अपना मत जाहिर करने के लिए एक बार फिर आगे आए हैं। यह सभी के लिए एक अच्छा दिन है।”

गुरुद्वारे की मौजूदा संचालन समिति ने विकास और समृद्धि का वादा किया है, जबकि इसे चुनौती देने वाली समिति ने कहा है कि वह वित्त और गुरुद्वारा प्रबंधन मामलों में ईमानदारी और जवाबदेही की नीति पर अमल करेगी।

दोनों समितियों ने 21-21 प्रत्याशी खड़े किए थे। दो ने निर्दलीय की हैसियत से चुनाव लड़ा।

संचालन समिति के प्रत्याशी प्रीतम सिंह ग्रेवाल ने कहा, “सभी देख सकते हैं कि हमने क्या काम किए हैं। लोग इसे पसंद कर रहे हैं।”

संचालन समिति बुजुर्गो के लिए सुविधाएं, अंत्येष्टि गृह, सिख धरोहर पार्क और एवरग्रीन वैली पहाड़ी में स्थित गुरुद्वारे के विशाल परिसर के आसपास रास्ता बनवाना चाहती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493