बीजिंग, 31 अगस्त (आईएएनएस)। एशियाई महिला बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में चीन की महिला टीम ने दक्षिण कोरियाई टीम को 74-58 से मात दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार रविवार को मिली इस जीत से चीन ने जापान और चीनी ताइपे के साथ श्रेणी में लगातार दो जीत हासिल की है।
चीन के मुख्य कोच थॉमस माहेर ने कहा, “मैं वास्तव में दक्षिण कोरिया जैसी अच्छी टीम को हराकर काफी खुश हूं। वह काफी अच्छा खेलती हैं। मेरे अनुसार यह हमारे लिए एक बेहतरीन परिणाम है।”
दो साल पहले बास्केटबाल चैम्पियनशिप के पिछले संस्करण में चीन ने दक्षिण कोरिया को दो बार हराया था।
एशियाई महिला चैम्पियनशिप के इतिहास में दक्षिण कोरिया के 12 खिताबों की तुलना में चीन के पास 11 खिताब हैं और चैम्पियनशिप में आगे बढ़न के रास्ते तथा रियो ओलंपिक में जगह पक्की करने के लिए चीन का सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वि दक्षिण कोरिया है।
dharmpath.com dharmpath