उप्र-बिहार सीमा पर चौकसी बढ़ी

बलिया के जिलाधिकारी मुरली मनोहर लाल और सिवान (बिहार) के डीएम एवं अन्य अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें दोनों राज्य की सीमा पर चौकसी बरतने पर मंथन हुआ। डीएम मुरली मनोहर लाल ने सिवान के डीएम महेंद्र कुमार को आश्वस्त किया कि जिले से कोई भी अवैध सामान या अराजक तत्वों की आवाजाही नहीं हो सकेगी।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बिहार से सटे सीमावर्ती थानों के प्रभारी विशेष नजर रखें। कोई भी अराजक तत्व इधर-उधर न जाने पाए। अवैध सामान, मादक पदार्थ या अवैध अस्त्र-शस्त्र भी कोई न ले जाए। सीमा पर कुछ भी संदिग्ध दिखे तो उसकी कड़ी जांच करने के बाद ही जाने दिया जाए।

उन्होंने कहा कि सीमा से सटे पुल पर होने वाली आवाजाही पर कड़ी नजर रहे। इसके अलावा घाटों पर भी चलने वाली नावों से भी कुछ अवैध सामग्री न आने-जाने पाए। डीएम ने घाटवार नावों की सूची भी देने का निर्देश दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493