मुंबई, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई।
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.50 बजे 170.25 अंकों की गिरावट के साथ 26,112.84 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 54.50 अंकों की गिरावट के साथ 7,916.80 पर कारोबार करते देखे गए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 156.05 अंकों की गिरावट के साथ 26,127.04 पर खुला।
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 63.35 अंकों की गिरावट के साथ 7,907.95 पर खुला।
dharmpath.com dharmpath