इस्तानबुल, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब लीवरपूल के लिए खेलने वाले सर्बियाई खिलाड़ी लाजार मार्कोविक ने तुर्किश सुपर लीग क्लब फेनेरबाक के साथ करार किया है।
मार्कोविक ने रविवार को मेडिकल टेस्ट पास किया। मार्कोविक ने 2014-15 की शुरुआत में लीवरपूल के साथ दो करोड़ पाउंड में करार किया था।
फेनेरबाक ने इस साल के समर ट्रांसफर मार्केट से कई अहम खिलाड़ियों को हासिल किया है। उसने मैनचेस्टर युनाइटेड के स्ट्राइकर रोबिन वान पर्सी और नानी के साथ करार किया है।
dharmpath.com dharmpath