नीतीश ने मोदी के बिहार पहुंचते ही साधा निशाना

पटना, 1 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भागलपुर में परिवर्तन रैली को संबोधित करने के लिए जैसे ही बिहार के पूर्णिया पहुंचे, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री पर जोरदार हमला बोला।

नीतीश ने एक ट्वीट में कहा, “मोदीजी, खुद की प्रशंसा करना बंद कीजिए और इस सच को स्वीकार कीजिए कि आप पुराने वादों को पूरा करने में विफल रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “बिहार के लोग आपके अधूरे वादों और बयानों से आहत हुए हैं।”

नीतीश ने ट्वीट में लिखा, “मोदीजी साहस दिखाएं और बिहार को ‘बीमारू’ तथा ‘दुर्भाग्यशाली’ राज्य बताने संबंधित बयान के साथ ही ‘डीएनए’ के संदर्भ में दिए गए बयान को वापस लें।”

नीतीश ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग दोहराते हुए ट्वीट में कहा, “जनता को विशेष पैकेज के नाम पर फुसलाएं नहीं। इस पैकेज में 86 प्रतिशत राशि पूर्व योजनाओं की है।”

प्रधानमंत्री पूर्णिया से भागलपुर पहुंचे हैं, जहां वह परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493