भोपाल, 1 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन चुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने अजय प्रताप सिंह को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।
भोपाल, 1 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन चुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने अजय प्रताप सिंह को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।
पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पार्टी के उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी अविनाश राय खन्ना ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह को प्रदेश के संगठन चुनाव के लिए अधिकारी नियुक्ति किया है।
राज्य में संगठन चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी की नियुक्ति के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath