सलमान होंगे रेमो के ‘डांस प्लस’ के सूत्रधार

मुंबई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान जल्द अपने प्रोडक्शन की आगामी फिल्म ‘हीरो’ के प्रचार के लिए रेमो डिसूजा के डांस शो ‘डांस प्लस’ की एक कड़ी में बतौर सूत्रधार नजर आएंगे।

सलमान पूर्व में ’10 का दम’ और ‘बिग बॉस’ जैसे टेलीविजन शो के सूत्रधार रह चुके हैं।

वह शो में ‘हीरो’ के कलाकार अतिया शेट्टी और सूरज पंचोली के साथ पहुंचेंगे।

शो के सेट से जुड़े एक सूत्र ने कहा, “सलमान डांसर और शो के सूत्रधार राघव जुयाल के साथ मिलकर कड़ी की सह-मेजबानी करेंगे। इस उपस्थिति से दर्शकों को ढेर सारा मनोरंजन मिलेगा। भरोसा रखिए सलमान के ‘डांस प्लस’ के सूत्रधार बनने से मनोरंजन तो पक्का होगा।”

सलमान, सूरज और अतिया गुरुवार को शो के सेट पर पहुंचेंगे। इस कड़ी का प्रसारण रविवार को होगा।

कोरियोग्राफर-फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा ‘डांस प्लस’ के ‘सुपरजज’ हैं, जबकि शक्ति मोहन, धर्मेश येलांदे और सुमित नागदेव इसके कैप्टन हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493