राहुल वेंकट की नजर तमिल सिनेमा पर

चेन्नई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता राहुल वेंकट का कहना है कि वह केवल तमिल फिल्मों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं और बेहतर अवसर का इंतजार कर रहे हैं। वेंकट ने तमिल एक्शन फिल्म ‘थक्का थक्का’ में खलनायक के रूप में पर्दापण कर दर्शकों पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है।

वेंकट ने आईएएनएस को बताया, “तमिल दर्शकों ने जिस तरह मुझे लिया, मैं इससे बहुत खुश हूं। पिछले सप्ताह में चेन्नई में फिल्म देखने का बाद सिनेमा हॉल से बाहर आया। कुछ लोगों ने मुझे पहचाना और मुझसे इस फिल्म के एक दृश्य की नकल करने के लिए कहा।”

फिल्म में उन्होंने परम डॉन नामक एक स्थानीय डॉन की भूमिका निभाई है और उनके प्रदर्शन ने सभी का ध्यान अपनी और केंद्रित किया।

उन्होंने बताया, “फिल्म के निर्माता मेरे प्रदर्शन से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने मुझे अपनी अगली प्रोडक्शन में कास्ट करने के बारे में कहा है। कागजी कार्यवाही नहीं हुई है लेकिन बहुत अच्छा लगा जब एक निर्माता ने मेरे जैसे नए कलाकार की सराहना की।”

इसके अलावा वह तेलुगू फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वह तमिल-तेलुगू द्विभाषी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493