हल्केनबर्ग 2017 तक फोर्स इंडिया में बने रहेंगे

मोंजा (इटली), 1 सितम्बर (आईएएनएस)। फोर्स इंडिया टीम ने अपने एफ-1 चालक निको हल्केनबर्ग का करार दो साल के लिए बढ़ा दिया है। अव हल्केनबर्ग 2017 तक टीम के साथ बने रहेंगे।

28 साल के हल्केनबर्ग ने 2011 में फोर्स इंडिया के साथ करार किया था। वह इससे पहले विलियम्स टीम के सदस्य थे। 2013 में हल्केनबर्ग ने साउबर टीम का रुख किया था लेकिन 2014 में उन्होंने एक बार फिर फोर्स इंडिया में वापसी की।

फोर्स इंडिया के टीम प्रींसिपल विजय माल्या ने हल्केनबर्ग के करार में नवीकरण की पुष्टि की। माल्या ने कहा कि हल्केनबर्ग में विश्व के सबसे अच्छे चालकों में से एक बनने की क्षमता है।

हल्केनबर्ग फिलहाल चालकों की सूची में 12वें स्थान पर हैं। उनके खाते में 24 अंक हैं। जून में वह आस्ट्रियन ग्राां प्री में छठे स्थान पर रहे थे, जो इस साल का उनका सबसे अच्छा फिनिश है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493