करियर पर मंथन के लिए ब्रेक लिया : इलियाना

मुंबई, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। सैफ अली खान अभिनीत ‘हैप्पी एंडिंग’ फिल्म में नजर आ चुकीं अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज कहती हैं कि उन्होंने यह सोचने-विचारने के लिए फिल्मों से ब्रेक लिया है कि आखिर उनका करियर किस ओर जा रहा है।

मुंबई, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। सैफ अली खान अभिनीत ‘हैप्पी एंडिंग’ फिल्म में नजर आ चुकीं अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज कहती हैं कि उन्होंने यह सोचने-विचारने के लिए फिल्मों से ब्रेक लिया है कि आखिर उनका करियर किस ओर जा रहा है।

बॉलीवुड में ‘बर्फी’ से कदम रख चुकीं इलियाना दक्षिण भारतीय फिल्मोद्योग का चर्चित नाम हैं। उन्होंने आईएएनएस से कहा, “मैंने ‘हैप्पी एंडिंग’ (2014) के बाद कोई फिल्म नहीं की। यह संभवत: एक ब्रेक है, क्योंकि मुझे जैसी भूमिकाएं मिल रही थीं, वे मुझे पसंद नहीं आईं। मैं पटकथा से खुश नहीं थी। मैं यूं ही कुछ भी साइन नहीं कर लेना चाहती। मैं अच्छी फिल्में करना चाहती हूं।”

उन्होंने कहा कि लेकिन यह ‘बस एक ब्रेक’ है। उन्होंने कहा, “मैं सिने जगत को अलविदा नहीं कह रही हूं, लेकिन अब यह सोचने का वक्त आ गया है कि मैं क्या कर रही हूं।”

इलियाना कहती हैं कि फिलहाल उनकी झोली में एक दिलचस्प फिल्म है और वह जल्द इसकी घोषणा करेंगी।

इलियाना यहां लक्मे फैशन वीक विंटर-फेस्टिव 2015 में शामिल होने आई थीं। इसमें वह संगरिया ब्रांड की शोस्टॉपर के रूप में पहुंचीं। यह ब्रांड ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैबान्ग पर उपलब्ध है।

ऑनलाइन शॉपिंग के बारे में उन्होंने कहा, “मैं पूरी शॉपिंग ऑनलाइन ही करती हूं। मैं एक बहुत बड़ी ऑनलाइन खरीददार हूं।”

हालांकि उनकी निजी स्टाइल बदलती रहती है।

इलियाना ने कहा, “मैं बहुत फेरबदल करती हूं। मैं डंगरीज पहन सकती हूं और जिस दिन काम पर जाना हो, मैं सिर से पांव तक तैयार होना चाहूंगी। मेरे ख्याल से यह मेरे मूड पर निर्भर करता हूं। मैं काफी मूडी हूं, लेकिन मुझे जरूरत से ज्यादा लीपापोती नापसंद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493