पुलिस के मुताबिक, मोटरसाइकिल सवार दो युवक पंकज व राहुल आगरा से नोएडा की तरफ आ रहे थे, यमुना एक्सप्रेसवे पर पर एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्विफ्ट कार चालक मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने दोनों घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान इटावा निवासी पंकज (22) की मौत हो गई। इस हादसे में घायल राहुल (35) की हालत गंभीर बनी हुई है।
dharmpath.com dharmpath