ई2ईकार्गो डॉट कॉम पर सस्ती कार्गो बुकिंग सुविधा

नई दिल्ली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। दूसरे देशों तक माल ढुलाई की सेवा देने वाली कंपनी ब्लू बर्ड लॉजिस्टक्स ने मंगलवार को कहा कि उसने छोटे-मझोले निर्यातकों के लिए कार्गो बुकिंग ई-पोर्टल ‘ई2ईकार्गो डॉट कॉम’ लांच किया है।

कंपनी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, यह पोर्टल देश के छोटे-मझोले उद्यमों को करीब 40 फीसदी कम बजट पर दुनिया के 40 देशों तक ढुलाई के लिए माल की बुकिंग करने की सुविधा देता है।

बयान के मुताबिक, निर्यातक समुदाय के लिए केंद्रित यह देश का प्रथम पोर्टल है। कंपनी इसके जरिए अगले दो साल में छोटे कार्गो की बुकिंग की 10 फीसदी बाजार हिस्सेदारी हासिल कर लेने की उम्मीद करती है।

बयान में कहा गया है कि छोटे और मझोले उद्यमों को लक्षित यह पोर्टल 40 वैश्विक गंतव्यों तक विमान के जरिए माल भेजने की सुविधा देता है और सिर्फ पांच मिनट में अधिकतम 480 किलोग्राम तक माल भेजने के लिए बुकिंग की जा सकती है, जिसकी पारंपरिक तरीके से प्रक्रिया पूरी करने में चार से छह घंटे लग जाते हैं।

बयान के मुताबिक, ऑनलाइन माल बुकिंग की सुविधा अभी सिर्फ दिल्ली के लिए पेश की गई है। 2016 तक इसका चरणबद्ध तरीके से मुंबई, बेंगलुरू, हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहरों तक भी विस्तार किया जाएगा।

कंपनी के निदेशक संजय अय्यर ने इस मौके पर कहा, “देश के माल ढुलाई कारोबार में लंबे समय से सरलता और पारदर्शिता लाने की जरूरत महसूस की जा रही है और ब्लू बर्ड ने इस दिशा में पहला कदम उठाया है। ई2ईकार्गो डॉट कॉम से एसएमई सेगमेंट को माल ढुलाई खर्च 30-40 फीसदी कम करने और अपने कारोबार का विस्तार करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही हम अगले दो साल में कम से कम 10 फीसदी बाजार हिस्सेदारी हासिल कर लेने की उम्मीद करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493