शिलांग, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। एयर मार्शल सी हरि कुमार ने मंगलवार को भारतीय वायुसेना की पूर्वी कमान के प्रमुख का पद संभाल लिया।
कुमार ने एयर मार्शल एस.बी.देव की जगह ली है। उनके सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
देव ने वायुसेना की बेहद महत्वपूर्ण पश्चिमी कमान की जिम्मेदारी संभाली है।
लड़ाकू विमान के पायलट और प्रशिक्षक कुमार 14 दिसंबर, 1979 को वायुसेना का हिस्सा बने थे।
पूर्वी कमान की बागडोर संभालने से पहले कुमार गांधीनगर स्थित दक्षिण पश्चिम वायुसेना कमान के वरिष्ठ एयर स्टाफ अफसर थे। अपने 36 साल के करियर में वह कई बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath