बिहार में आंशिक बदली

पटना, 2 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे, जिससे मौसम सुहावना हो गया। पटना में न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

वहीं, गया में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री और भागलपुर में 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एक दिन पहले यानी मंगलवार को पटना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री, गया में 35.1 डिग्री और भागलपुर में 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बीते 24 घंटों के दौरान भागलपुर में 1.80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493