लखनऊ, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश राज्य में राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप रही। मौसम विभाग ने फिलहाल मौसम में कोई खास बदलाव न होने का अनुमान जताया है।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप रहेगी और गर्मी में इजाफा होगा। वातावरण में 85 फीसदी आद्र्रता दर्ज किए जाने का अनुमान है, जिससे उमस महसूस होगी।
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में बुधवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर में 23.2 डिग्री, गोरखपुर में 25 डिग्री, झांसी में 25.3 डिग्री और इलाहाबाद में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath