मध्य प्रदेश में हड़ताल का व्यापक असर

भोपाल, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य इलाकों में बुधवार को देशव्यापी ट्रेड यूनियन हड़ताल का व्यापक असर दिखाई दिया। नगर परिवहन सेवा और अंतर नगरीय बस सेवा बुरी तरह प्रभावित रही, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।

ट्रेड यूनियनों ने बुधवार को केंद्र सरकार की आर्थिक, मजदूर-विरोधी नीतियों के खिलाफ और 12 सूत्रीय मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया। हड़ताल को सफल बनाने के लिए विभिन्न मजदूर संगठनों से जुड़े लोग सड़कों पर नजर आए। नगर परिवहन सेवा भी पूरी तरह बंद रही।

राजधानी के आईएसबीटी बस स्टैंड से लेकर, हबीबगंज, नौदरा बस स्टैंड पर यात्री बसें न चलने से परेशान दिखे। स्थिति यह रही कि नगर परिवहन सेवा की सामान्य बसें और लो फ्लोर बसें भी सड़कों से गायब रहीं।

हड़ताल का ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन आदि जगहों पर भी सुबह से ही व्यापक असर दिखाई दिया। हड़ताल को केंद्रीय कर्मचारियों का भी समर्थन प्राप्त है, जिसके चलते केंद्र सरकार के कार्यालयों में भी कामकाज ठप रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493