पंजाब, हरियाणा में हड़ताल से सामान्य जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। विभिन्न व्यापार संगठनों की ओर से अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान करने से बुधवार को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सरकारी बस सेवाएं प्रभावित रहीं।

हरियाणा रोडवेज की बसों के सड़कों से गायब रहने की वजह से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। पंजाब रोडवेज के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल रहे और सेवाएं नहीं दीं।

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी परवीन कुमार ने आईएएनएस को बताया, “हम नए श्रम कानूनों का विरोध कर रहे हैं। हमारी बस मार्गो के निजीकरण का विरोध सहित अन्य स्थानीय मांगें भी हैं।”

हड़ताल से हालांकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कामकाज पर ज्यादा असर नहीं पड़ा, क्योंकि सिर्फ तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी ही हड़ताल पर शामिल रहे।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी संजीव कुमार ने कहा, “बैंक काम कर रहे हैं। कर्मचारियों का केवल एक तबका ही आज (बुधवार) हड़ताल पर है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493