नई दिल्ली, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विभिन्न श्रमिक संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते बुधवार को सामान्य जीवन प्रभावित हुआ।
राजधानी दिल्ली में सड़कों पर आटोरिक्शा नहीं चलने के चलते जन-जीवन प्रभावित हुआ है।
विद्यार्थी और ऑफिस जाने वाले लोग सड़कों पर वाहनों का इंतजार करने को मजबूर हैं।
दिल्ली परिवहन निगम की बसें और दिल्ली मेट्रो रेलगाड़ियां हालांकि चल रही हैं।
dharmpath.com dharmpath