रियो डी जेनेरियो, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के पूर्व कोच मैनो मेनेजेस ब्राजील श्रंखला ए की विजेता टीम क्रुजेइरो का कोच बनने को राजी हो गए हैं।
ब्राजील फुटबाल क्लब ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 53 वर्षीय कोच ने रियल मेड्रिड के पूर्व कोच वेंडर्ली ल्युग्जेंबर्ग की जगह ली है। वेंडर्ली को टीम के खराब प्रदर्शन के कारण सोमवार को कोच पद से बर्खास्त कर दिया गया था।
क्रुजेइरो की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, मेनेजेस ने कहा, “मेरे लिए क्रुजेइरो जैसे बेहतरीन क्लब के साथ काम करना एक गर्व की बात है। मैं अपना एक बहुत पुराना सपना पूरा कर रहा हूं।”
क्रुजेइरो फुटबाल टीम इस सत्र में 21 मैचों में से केवल छह मैचों की जीत के साथ ब्राजील श्रृंखला ए की 20 टीमों की श्रेणी में 16वें स्थान पर है।
मेंनेजेस साल 2010 से 2012 तक ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath