बिहार : विधायक अनंत सिंह का जद(यू) से इस्तीफा

पटना, 2 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के मोकामा से विधायक अनंत कुमार सिंह ने सतारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह फिलहाल हत्या और अपहरण के आरोप में पटना की बेउर जेल में हैं।

जद(यू) प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह को लिखे पत्र में उन्होंने इस्तीफे के पीछे कोई कारण नहीं बताया है। पत्र में तत्काल प्रभाव से इस्तीफा स्वीकार करने का आग्रह किया गया है।

वशिष्ठ नारायण सिंह ने बुधवार को बताया कि विधायक का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने अपनी मर्जी से पार्टी छोड़ी है।

उल्लेखनीय है कि अनंत सिंह को जून में हत्या एवं अपरहण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अनंत की पहचान एक बाहुबली विधायक की रही है, जो ‘छोटे सरकार’ के रूप में चर्चित हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493