नई दिल्ली, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता जॉन अब्राहम का कहना है कि वह अपनी फिल्मों की समीक्षाएं नहीं पढ़ते। वह कहते हैं कि समीक्षाओं से प्रभावित होना मानवीय स्वभाव है, लेकिन वह अब जान गए हैं कि किसकी राय या विचार मायने रखते हैं।
जॉन अपनी आगामी हास्य फिल्म ‘वेलकम बैक’ के प्रचार के लिए मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने 13 साल पहले ही घर पर अखबार मंगवाना बंद कर दिया था।
जॉन ने संवाददाताओं को बताया, “मैं अपने करियर की शुरुआत में फिल्म समीक्षाओं पर प्रतिक्रिया करता था, लेकिन अब समीक्षा पर प्रतिक्रिया दिए करीब 13 साल हो गए हैं। मैं घर पर समाचारपत्र नहीं मंगवाता। इसलिए कहीं न कहीं यह मेरे लिए कारगर है। “
उन्होंने यह भी कहा कि बीते कुछ सालों में उनमें नकारात्मक समीक्षाओं से निपटने के लिए एक ‘परिपक्वता’ आ गई है।
अनीस बज्मी निर्देशित ‘वेलकम बैक’ इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है।
dharmpath.com dharmpath