हैदराबाद : क्रिकेट सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

हैदराबाद, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। हैदराबाद में लोगों की गिरफ्तारी के साथ एक क्रिकेट सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त कार्यबल के गुप्तचरों ने टी. सत्यप्रकाश को भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार को समाप्त हुए तीसरे टेस्ट मैच के लिए सट्टा स्वीकार करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

सत्यप्रकाश के साथ पुलिस ने सट्टा स्वीकार करने वाले अमिन मधानी, मिरान बार्दे और साहिल नुरानी को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक सेट टॉप बॉक्स, एक राउटर, आठ मोबाइल फोन और 27,000 रुपये नकद बरामद किए।

पुलिस ने कहा कि लंगर हाउस पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके में छापेमारी की गई। सत्यप्रकाश प्रशांत नगर में स्थित अपने घर से यह सट्टेबाजी गिरोह चलाता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493