बिहार में मौसम साफ

पटना, 3 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार सुबह मौसम साफ रहा। उमस भी महसूस की गई। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, पटना में न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इसके अलावा भागलपुर में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री, गया में 25.7 डिग्री और पूर्णिया में 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले यानी बुधवार को राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री, गया में 35.5 डिग्री और भागलपुर में 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493