उत्तर प्रदेश में उमस भरी सुबह

लखनऊ, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में गुरुवार सुबह तेज धूप निकलने से उमस रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने की उम्मीद जताई है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और धूप झुलसाने वाली होगी। वातावरण में आद्र्रता का स्तर 90 फीसदी तक दर्ज किए जाने का अनुमान है, जिससे उमस और बढ़ेगी।

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर में 22.1 डिग्री, गोरखपुर में 24.2 डिग्री, इलाहाबाद में 25 डिग्री और झांसी में 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493