रूसी फुटबाल यूनियन के प्रमुख बने खेल मंत्री मुतको

मास्को, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। रूस के खेल मंत्री विताली मुतको को बुधवार को रसियन फुटबाल यूनियन (आरएफयू) का प्रमुख चुना गया।

मुतको का चयन 31 मई को पद से बर्खास्त किए गए निकोलई टॉल्सटिक के स्थान पर निर्विरोध हुआ। मुतको का चयन आएफयू की आपात बैठक के दौरान किया गया।

मुतको इससे पहले भी इस पदक पर रह चुके हैं। वह 2005 से 2009 तक इस पद पर रहे हैं।

मुतको ने कहा कि वह देश में फुटबाल के विकास के लिए प्रमुखता से काम करेंगे। यह खेल रूस में इतना लोकप्रिय है कि इसे 35 लाख लोग खेलते हैं।

खेल मंत्री ने कहा कि सरकार ने फुटबाल के विकास के लिए 10.5 करोड़ डॉलर की मंजूरी दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493