कोलकाता, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के एक विश्वविद्यालय में गुरुवार को दो प्रतिद्वंद्वी छात्र गुट आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलाईं और बम फेंके।
पुलिस ने कहा कि उत्तरी दिनाजपुर में स्थित रायगंज विश्वविद्यालय के परिसर में चल रही प्रवेश प्रक्रिया के दौरान दो छात्र गुटों के बीच हिंसा हुई।
पुलिस ने कहा, “गोलियां चलाई गईं और बम फेंके गए। एक जिंदा बम मिला है।”
dharmpath.com dharmpath