मैं नहीं बनना चाहूंगा मेसी : मास्केरानो

बार्सिलोना, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। अर्जेटीना के फुटबाल खिलाड़ी जेवियर मास्केरानो ने स्वीकार किया है वह लियोनेल मेसी नहीं हो सकते, क्योंकि कप्तान मेसी को जितनी आलोचनाएं और दबाव झेलने होते हैं वह उन्हें नहीं झेल सकते।

चार बार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी का अवार्ड ‘बैलन डी ऑर’ विजेता मेसी को स्पेन के क्लब बार्सिलोना के लिए योगदान को पूरी दुनिया में सराहा जाता है।

लेकिन अर्जेटीना की अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए अब तक एक भी अंतर्राष्ट्रीय खिताब नहीं जीत सके मेसी की आलोचनाएं भी खूब होती रही हैं।

वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ ने मास्केरानो के हवाले से कहा, “मैं मेसी नहीं हो सकता। उनकी जगह लेने के लिए आपमें कुछ खासियत होनी चाहिए। खुद पर बात करने की अपेक्षा दूसरों पर ऊंगली उठाना हमेशा आसान होता है।”

मास्केरानो ने कहा, “आपको ध्यान देना चाहिए मेसी लगातार अर्जेटीना के लिए खेलने को तैयार रहता है और कभी भी भागता नहीं।”

मेसी के साथी खिलाड़ी मास्केरानो ने हालांकि मेसी से उनकी कोई शत्रुता नहीं है।

उन्होंने कहा, “मेसी की पत्नी जब उसके बच्चे को जन्म देने वाली थी, उस समय भी अर्जेटीना के लिए खेल रहा था।”

अर्जेटीना पिछले वर्ष ब्राजील में हुए विश्व कप और इस वर्ष कोपा अमेरिका के फाइनल में पहुंचने में सफल रहा, लेकिन दोनों ही फाइनल मुकाबलों में उसे हार मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493