मलेशिया में नौका पलटी, 14 की मौत (लीड-1)

मलेशियन मैरीटाइम एंफोर्समेंट एजेंसी के अनुसार, डूब रहे 15 लोगों को बचा लिया गया है।

एजेंसी के प्रवक्ता मोहम्मद अलियास ने कहा कि बचाए गए लोगों में 14 पुरुष और एक महिला है, जबकि 14 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 13 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है।

उन्होंने कहा कि इंडोनेशियाई प्रवासी नौका के जरिए अपने देश लौटने की कोशिश कर रहे थे।

दुर्घटना सुबह 10.30 बजे के करीब हुई, जिसे उस क्षेत्र के एक मछुवारे ने देखा। अधिकारियों को सुबह 10.37 बजे दुर्घटना की खबर मिली तथा तलाश एवं बचाव का काम जारी है।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना की दो वजहें हो सकती हैं, या तो अत्यधिक भार या खराब मौसम के कारण नौका पलटी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493