बिहार : प्रधानमंत्री को रोजाना भेजे जाएंगे 1 लाख डीएनए नमूने

पटना, 3 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री के ‘डीएनए’ के संदर्भ में दिए गए बयान के विरोध में जनता दल (युनाइटेड) का डीएनए के नमूने (सिर का बाल व नाखून) इकट्ठा करने का अभियान जारी है। पार्टी ने इकट्ठे नमूनों को प्रधानमंत्री कार्यालय भेजने की तैयारी कर ली है। रोजाना एक लाख डीएनए के नमूने नई दिल्ली भेजे जाएंगे।

जदयू के प्रदेश महासचिव नवीन कुमार आर्य ने गुरुवार को बताया कि अगले एक-दो दिनों में ये नमूने प्रधानमंत्री कार्यालय भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि 50 लाख नमूने भेजे जाने की योजना है। प्रत्येक दिन एक लाख डीएनए नमूने नई दिल्ली भेजे जाएंगे। यह प्रक्रिया 15 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

आर्य ने बताया कि नमूने रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेजे जाएंगे। अब तक 18 लाख लोगों के बाल और नाखूान के नमूने इकट्ठे किए जा चुके हैं तथा और नमूने इकट्ठे करने का कार्य जारी है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जुलाई को मुजफ्फरपुर की रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल उठाया था। इसके खिलाफ जदयू ने पूरे राज्य में धरना कार्यक्रम चलाया था और डीएनए जांच के लिए बाल और नाखून के नमूने भेजने का निर्णय लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493