पटना, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह हल्की बदली रही। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
बिहार के अन्य शहरों में भागलपुर में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री, पूर्णिया में 23.5 डिग्री और गया में 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले यानी गुरुवार को पटना में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री, गया में 35 डिग्री और पूर्णिया में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
बीते 24 घंटों के दौरान पूर्णिया में 3.50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath