रायपुर, 4 सितम्बर (आईएएनएस/वीएनएस)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने साक्षर भारत राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए राज्य स्तर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले का और जिला स्तर पर रायपुर जिले की ग्राम पंचायत गिरौद का चयन किया है। राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण ने वर्ष 2015 के साक्षर भारत राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए छत्तीसगढ़ के बस्तर, जगदलपुर सहित देश के तीन जिलों का चयन किया है। इनमें जिला हावेरी (कर्नाटक) और जिला धर्मपुरी (तमिलनाडु) भी शामिल हैं।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी इस महीने की आठ तारीख को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के राष्ट्रीय समारोह में बस्तर जिले को और ग्राम पंचायत गिरौद को राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे।
साक्षर भारत कार्यक्रम में 15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने के लिए राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा राज्य सरकारों के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इसके तहत बस्तर जिले में अक्टूबर 2011 में इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ था। कार्यक्रम के तहत जिले में एक लाख 73 हजार 417 लोगों को साक्षर बनाने का लक्ष्य है। जहां राष्ट्रव्यापी शिक्षार्थी आकलन के अनुसार, अब तक लगभग एक लाख लोगों को साक्षर बनाया जा चुका है।
बस्तर जिले में विभिन्न स्थानों पर इस कार्यक्रम के लिए समस्त सात विकासखंडों की सभी 317 ग्राम पंचायतों में एक-एक लोक शिक्षा केंद्र खोले गए हैं। इनमें से प्रत्येक में दो प्रेरक कार्यरत हैं जो असाक्षरों को साक्षरता के लिए लोक शिक्षा केंद्रों में आने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के तहत बस्तर जिले में तीन स्थानों सरगीपाल, करपा और फरसागुड़ा, भानपुरी में आदर्श लोक शिक्षा केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं, जहां कम्प्यूटर, एलसीडी, प्रोजेक्टर जैसे उपकरणों के जरिए असाक्षरों को अक्षर ज्ञान और निर्धारित पाठयक्रम के अनुसार शिक्षा दी जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने साक्षर भारत कार्यक्रम के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की है। डॉ. सिंह ने इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए रायपुर जिले की ग्राम पंचायत गिरौद, विकासखंड धरसीवां के चयन पर भी खुशी प्रकट की है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बस्तर जिले की जनता और ग्राम पंचायत गिरौद के ग्रामीणों सहित साक्षरता अभियान से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी है।
dharmpath.com dharmpath