उत्तर प्रदेश में तेज धूप, उमस बढ़ी

लखनऊ, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज धूप रही, जिससे उमस भी बढ़ गई। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने और तापमान में उछाल आने के आसार जताए हैं।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में चटख धूप होने से पारा बढ़ेगा। सुबह वातावरण में 80 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर में 21.1 डिग्री, मेरठ में 23.2 डिग्री, गोरखपुर में 21 डिग्री, झांसी में 25 डिग्री और इलाहाबाद में 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493