उप्र : ट्रेन की चपेट में 3 की जान गई

मलवां थाना क्षेत्र के कुरुस्तीकलां रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पार करते समय लगभग 18 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्लेटफार्म नं. 2 पर लाइन पार करते समय 35 वर्षीय एक अज्ञात युवक के चीथड़े उड़ गए, जबकि फैजुल्लापुर रेलवे स्टेशन के समीप लाइन पार करते समय ट्रेन की टक्कर से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।

बांदा जनपद के थाना जसपुरा गांव झंझनी का पुरवा निवासी चंद्रभारती का पुत्र जनार्दन शुक्ला दिल्ली में नौकरी करता था। रक्षाबंधन में वह अपने घर आया था और रिश्तेदारी में कुरुस्तीकलां जा रहा था। ट्रेन से उतरकर जब वह रेलवे लाइन पार करने लगा, तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई।

वहीं प्लेटफार्म नंबर 2 पर डाउन लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से युवक के चीथड़े उड़ गए। इसके अलावा थरियांव थाने के फैजुल्लापुर स्टेशन के समीप लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने पंचनामा भरकर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक दो शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493