शुभम गुप्ता की जेब में रखे माइक्रोमैक्स कैनवास मोबाइल में हुए विस्फोट ने मोबाइल कंपनियों की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आए दिन इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं। अभी हाल ही में पश्चिम बंगाल में मोबाइल में विस्फोट के कारण एक युवक की जान चली गई थी। शुभम ने समझदारी दिखाई और मोबाइल को अपने से दूर फेंक दिया, जिससे वह बच गया। अब शुभम मोबाइल कंपनी के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी में है।
dharmpath.com dharmpath