फुटबाल : एटलेटिको डी कोलकाता ने स्पेन में जीता पहला दोस्ताना मैच

सेगोविया (स्पेन), 4 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की मौजूदा चैम्पियन टीम एटलेटिको डी कोलकाता (एटीके) ने अपना पहला दोस्ताना मैच जीता।

एटीके ने यहां लॉस एंजिल्स दे सॉन राफेल मैदान पर दोस्ताना मैच में स्पेन की जिमनास्टिका सेगोविया सीएफ अंडर-19 टीम को 9-0 से मात दी।

एटीके के माक्र्वी खिलाड़ी पुर्तगाल के हेल्डर पोस्तिगा ने हैट्रिक लगाई जबकि कनाडा के खिलाड़ी और टीम में फारवर्ड इयान ह्यूम ने दो गोल किए वहीं जेवेल राजा, जेमी गाविलान मार्टिनेज, अराता इजूमी और वाल्डो ने भी एक-एक गोल किए।

पिछले सत्र में एटीके ने इसी टीम को 6-0 से मात दी थी।

आईएसएल का दूसरा सत्र 3 अक्टूबर से शुरू होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493