तुर्की के खिलाफ यूरो क्वालीफायर में नहीं खेल सकेंगे रोबेन

द हेग, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। विंगर अर्जेन रोबेन और डिफेंडर ब्रूनो मार्टिस ने तुर्की के साथ होने वाले अहम यूरो-2016 क्वालीफायर मुकाबले में नहीं खेल सकेंगे। रोबेन ने चोट के कारण नाम वापस लिया है जबकि मार्टिस पर एक मैच का प्रतिबंध है।

टीम प्रबंधन ने रोबेन और मार्टिस के स्थान पर विर्जिल वान डिक और जर्मेन लेंस को टीम में शामिल किया है।

नीदरलैंड्स की टीम को गुरुवार को आइसलैंड के खिलाफ 0-1 से हार मिली थी और इस मैच में 25 मिनट बाद ही रोबोन ग्रोइन इंजुरी के कारण लंगड़ाने लगे थे।

इसी मैच के दौरान मार्टिस ने आइसलैंड के स्ट्राइकर कोल्बेन सिगथार्सन को गिराने के आरोप में मैदान से बाहर जाना पड़ा था। बाद में मार्टिस पर एक मैच प्रतिबंध लगा गया।

ग्रुप-ए में आइसलैंड सात मैचों से 18 अंकों के साथ पहले स्थान पर है जबकि नीदरलैंड्स 10 अंकों के साथ तीसरे, चेक गणराज्य 16 अंकों के साथ दूसरे और तुर्की नौ अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493