लॉस एंजेलिस, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री केट हडसन दिलकश अदाकारा जेनिफर एनिस्टन को तस्वीरें साझा करने वाली सोशल नेटवर्किं ग साइट इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए मनाने की कोशिशें कर रही हैं।
वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, हडसन और एनिस्टन आगामी फिल्म ‘मदर्स डे’ में साथ काम कर रही हैं। गुरुवार को हडसन ने फिल्म के सेट से ही जेनिफर के साथ अपनी सेल्फी इंस्टाग्राम पर साझा की। हडसन ने एनिस्टन से भी इंस्टाग्राम पर अपना खाता खोलने का आग्रह किया।
इंस्टाग्राम पर सेल्फी पोस्ट करते हुए हडसन ने लिखा, “शूटिंग का पहला दिन। आइये, इस दिलकश महिला को इंस्टाग्राम पर आने के लिए आश्वस्त करें।”
हडसन के इंस्टाग्राम पर 21 लाख प्रशंसक हैं, जो पहले से ही एनिस्टन (46) से इंस्टाग्राम से जुड़ने की अपील कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath