मुंबई, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, अबिनय देव की फिल्म ‘फोर्स 2’ के लिए बुडापेस्ट रवाना हो रही हैं। फिल्म में वह एक रॉ एजेंट की भूमिका में नजर आएंगी।
फिल्म में सोनाक्षी जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। उन्होंने शनिवार को ट्विटर पर यह खबर साझा की।
सोनाक्षी ने ट्विटर पर लिखा, “दो महीने के लिए बुडापेस्ट। मुंबई याद आएगी।”
फिल्म ‘फोर्स 2’ 2011 में निर्मित सुपरहिट फिल्म ‘फोर्स’ का सीक्वल है। ‘फोर्स’ निशिकांत कामत द्वारा निर्देशित थी।
‘फोर्स 2’ में जॉन के अलावा जेनेलिया डिसूजा और विद्युत जानवाल भी हैं। फिल्म का निर्माण विपुल शाह कर रहे हैं, मूल फिल्म का निर्माण भी उन्होंने ही किया था।
dharmpath.com dharmpath