एयर इंडिया के 15 कर्मचारियों का तबादला

airतिरुवनंतपुरम, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। विमानन कंपनी एयर इंडिया के वाणिज्यिक विभाग के करीब 15 कर्मचारियों का यहां शनिवार को केरल में दूसरे ठिकानों पर तबादला कर दिया गया।

तबादला किए गए सभी कर्मचारियों की पदवी सहायक प्रबंधक की है।

एयर इंडिया के केंद्र प्रबंधक एस.बी.एस. जैकब ने यहां आईएएनएस से कहा कि इसे सामूहिक तबादला नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि एयर इंडिया काफी बड़ी कंपनी है।

जैकब ने कहा, “मैं यह बता पाने में असमर्थ हूं कि आखिर इतने लोगों का तबादला क्यों किया गया, क्योंकि ऐसे फैसले प्रबंधन करता है। लेकिन तबादला किए गए लोगों को नए लोगों से स्थानापन्न नहीं किया जाने वाला है।”

नौ सहायक प्रबंधकों का स्थानांतरण कोच्चि में किया गया है और छह का तबादला कोझिकोड में किया गया है।

इन लोगों में तीन महिला कर्मी हैं और तीनों को कोच्चि भेजा गया है।

कंपनी के एक कर्मचारी ने कहा, “इन तबादलों में बुनियादी नियमों की अनदेखी की गई है। साथ ही कोझिकोड में तबादला ऐसे समय में हुआ है जब कोझिकोड अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के हवाईपट्टी के नवीनीकरण के कारण वहां कई उड़ानें रद्द की गई हैं।”

यह भी गौरतलब है कि तबादला ऐसे वक्त किया गया है, जब कंपनी में शीर्ष स्तर पर फेर-बदल किए जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493